आज की ताजा खबर

कांवड़ यात्रा के नाम पर होटल व मांस की दुकानें बंद कराने का विरोध, सपा ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

top-news

फैसल फैज,अर्शी यान अर्श

शाहजहांपुर। कांवड़ यात्रा के दौरान लाइसेंसी होटल और मांस की दुकानों को बंद कराए जाने के विरोध में सोमवार को समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान के नेतृत्व में दर्जनों होटल व्यवसायी और लाइसेंसी मांस विक्रेता कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार अपूर्वा सिंह को सौंपकर कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की।

 ज्ञापन में कहा गया कि पुलिस प्रशासन कांवड़ यात्रा के नाम पर उन क्षेत्रों में भी लाइसेंसी शाकाहारी और मांसाहारी होटल तथा मांस की दुकानों को बंद करा रहा है, जहां से कांवड़ यात्रा का कोई मार्ग नहीं गुजरता। इससे गरीब दुकानदारों की रोजी-रोटी प्रभावित हो रही है। ज्ञापन में इस कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई। इसके बाद सपा जिला अध्यक्ष तनवीर खान ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया और पत्र सौंपा। जिलाधिकारी ने उन्हें समस्या के जल्द समाधान का आश्वासन दिया।


 तनवीर खान ने कहा कि पुलिस कांवड़ यात्रा के नाम पर गरीब लोगों की आजीविका से खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि जो लोग केवल शाकाहारी भोजन बनाकर होटल चला रहे हैं, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि महानगर शाहजहांपुर सहित कटरा, जलालाबाद, तिलहर, निगोही, पुवायां, कांट और अन्य ऐसे क्षेत्रों में, जहां कांवड़ मार्ग नहीं है, होटल और लाइसेंसी मांस की दुकानें नहीं खुलवाई गईं तो समाजवादी पार्टी आंदोलन करेगी।

 सपा नगर विधानसभा अध्यक्ष अतिउल्लाह सिद्दीकी ने कहा कि जिन क्षेत्रों में कांवड़ मार्ग नहीं है, वहां होटल और मांस की दुकानों को पूरी तरह बंद कराने के बजाय जिला प्रशासन द्वारा तय शनिवार, रविवार और सोमवार की बंदी ही लागू की जाए तथा बाकी चार दिन दुकानें खोलने की अनुमति दी जाए, ताकि दुकानदारों की रोजी-रोटी प्रभावित न हो।

 इस दौरान सपा प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य रामवीर सिंह सोमवंशी, जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र यादव, जिला सचिव देवेंद्र मिश्रा एडवोकेट, बबल किशोर वाल्मीकि, विक्रम सिंह, राजीव शर्मा, नदीम अहमद एडवोकेट, मोहम्मद अकरम कुरैशी, आसिफ कुरैशी, मोहम्मद अनीस, नौशाद शकील, तस्लीम, रहमान मोहसिन, मोहम्मद फिरोज, इमरान एडवोकेट, संजीव कुमार एडवोकेट, राजा, शब्बू, श्लोक मौर्य, शाहनवाज सहित बड़ी संख्या में होटल व्यवसायी और मांस विक्रेता मौजूद रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *