आज की ताजा खबर

एसआई बनीं महाविद्यालय की पूर्व छात्रा मनीषा गुप्ता, विद्यालय ने किया सम्मानित

top-news

संजय मिश्रा

गगहा गोरखपुर। राधिका महाविद्यालय करवल-मझगांवा की पूर्व छात्रा मनीषा गुप्ता का उत्तर प्रदेश पुलिस में उप निरीक्षक (एसआई) पद पर चयन होने पर सोमवार को महाविद्यालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मनीषा गुप्ता, संतोष गुप्ता की पुत्री हैं तथा गोरखपुर जनपद के कसिहार, मलांव की निवासी हैं। मनीषा ने वर्ष 2020 में राधिका महाविद्यालय से बीएससी की पढ़ाई किया था।

महाविद्यालय पहुंचने पर प्राचार्य डाक्टर. संतोष कुमार सिंह ने उन्हें स्मृति चिह्न एवं दैनिक डायरी भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मनीषा की सफलता महाविद्यालय के लिए गर्व का विषय है। उनकी उपलब्धि वर्तमान विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने मनीषा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि समाज और देश की सेवा के लिए उन्हें सदैव तत्पर रहना चाहिए।


सम्मानित होने के बाद मनीषा गुप्ता ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों एवं परिवार के सहयोग को दिया। उन्होंने छात्र-छात्राओं से नियमित अध्ययन, आत्मविश्वास और निरंतर प्रयास को सफलता का मूल मंत्र बताते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पूरी लगन से करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और मनीषा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

चित्र परिचय: यूपी एसआई में चयनित मनीषा गुप्ता को सम्मानित करते प्राचार्य डा. संतोष कुमार सिंह।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *