आज की ताजा खबर

सावन के प्रथम सोमवार पर शिवालयों में उमड़े शिवभक्त, सई घाट पर दिनभर जलाभिषेक

top-news

प्रतापगढ़। सावन का पवित्र माह भगवान शिव की आराधना के लिए श्रद्धालुओं के लिए विशेष महत्व रखता है। आज सावन माह के प्रथम सोमवार के अवसर पर जनपद भर के शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी।

मां बेल्हा देवी मंदिर परिसर के सई घाट पर स्थित प्राचीन शिवालय में प्रातःकाल से ही शिवभक्तों ने जलाभिषेक करना शुरू कर दिया।

हर-हर महादेव के जयकारों के साथ पुरुष, महिलाएं और बच्चे कतारबद्ध होकर शिवलिंग पर जल और दूध चढ़ाते नजर आए।


श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, धतूरा, आंकड़े के फूल और प्रसाद अर्पित कर भगवान शिव से सुख-समृद्धि की कामना की।

मंदिर समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। पेयजल, छाया और सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए।

पुजारियों ने पूरे दिन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रुद्राभिषेक और विशेष पूजा-अर्चना संपन्न कराई। स्थानीय लोगों का मानना है कि सावन के सोमवार को सई घाट स्थित इस शिवालय में जलाभिषेक करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

इसी आस्था के चलते दूर-दराज के गांवों से भी श्रद्धालु यहां पहुंचे। दिनभर मंदिर परिसर शिवमय रहा और भक्तिभाव का माहौल बना रहा।

प्रशासन ने यातायात और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया था। श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण ढंग से पूजा-अर्चना कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *