आज की ताजा खबर

धूमधाम से मनाई गयी पं0 मुनीश्वरदत्त उपाध्याय की जयंती

top-news

प्रतापगढ़। लोकमान्य तिलक इंटरमीडिएट कॉलेज, प्रतापगढ़ के सभागार में महान स्वतंत्रता सेनानी और शिक्षाविद् मालवीय पं० मुनीश्वर दत्त उपाध्याय जी का जन्म दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संरक्षक ग्रामीण इंटरमीडिएट कॉलेजेज पं० श्याम किशोर शुक्ल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के अध्यक्ष डॉ० प्रशांत देव शुक्ल ने की और संचालन डॉ० श्याम शंकर शुक्ल श्याम द्वारा किया गया।

समारोह की शुरुआत से पहले प्रोजेक्ट अलंकार योजना के तहत नवनिर्मित कक्षाओं का लोकार्पण मुख्य अतिथि पं० श्याम किशोर शुक्ल द्वारा किया गया।


इसके बाद महामना जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया, जबकि प्रधानाचार्य श्री प्रमोद कुमार तिवारी ने अतिथियों का स्वागत किया।मुख्य अतिथि पं० श्याम किशोर शुक्ल ने अपने संबोधन में उपाध्याय जी को कालजयी व्यक्तित्व बताया और जनपद में शिक्षा की ज्योति जलाने के लिए उनके योगदान की सराहना की।

उन्होंने कहा कि उपाध्याय जी संविधान निर्मात्री सभा के सदस्य थे और अपने स्वाभिमान के कारण भारतीय इतिहास में अमर हैं। अध्यक्ष डॉ० प्रशांत देव शुक्ल ने कहा कि विद्यालयों में शिक्षक दृढ़ संकल्प और अनुशासन के साथ विद्यार्थियों का ज्ञानवर्धन करें, तभी उपाध्याय जी का जन्मदिन मनाना सार्थक होगा।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *