आज की ताजा खबर

स्काउट-गाइड शिविर में छात्रों को सिखाए गए अनुशासन, मार्च पास्ट के गुर

top-news

प्रतापगढ़। पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय सराय आना देव लक्ष्मणपुर में सोमवार को स्काउट-गाइड प्रगतिशील प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष शाह आलम द्वारा किया गया।

शिविर का संचालन प्रशांत शुक्ला व सुनील कुमार सिंह ने किया। उद्घाटन अवसर पर जिला स्काउट मास्टर सुशील कुमार सिंह ने विद्यालय के 82 स्काउट-गाइड्स को नियम, प्रतिज्ञा, प्रार्थना, झंडा गीत, सेल्यूट, स्काउट ताली, प्राथमिक उपचार और पिरामिड निर्माण का व्यावहारिक अभ्यास कराया। कार्यक्रम में शिक्षक सुनील कुमार तिवारी, संतोष कुमार चौधरी एवं अंजनी कुमार शुक्ला उपस्थित रहे।


इसी श्रृंखला के अंतर्गत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय लक्ष्मणपुर में भी प्रशिक्षण शिविर के द्वितीय दिवस का आयोजन किया गया।

यहाँ शिविर संचालिका व गाइड कैप्टन मुक्ता द्वारा छात्राओं को मार्च पास्ट, सलामी देने के तरीके, पिरामिड बनाना एवं आपातकालीन प्राथमिक उपचार की बारीकियां सिखाई गईं। इस दौरान वार्डन मंजू वर्मा और पूर्णिमा विश्वकर्मा ने उपस्थित रहकर बालिकाओं का उत्साहवर्धन किया।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *