आज की ताजा खबर

जनपदीय बैडमिंटन व टेबल टेनिस प्रतियोगिता संपन्न मंडलीय टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन।

top-news

प्रतापगढ़। जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देशन में सोमवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम, प्रतापगढ़ में विद्यालयी जनपदीय बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए सीनियर, जूनियर तथा सब-जूनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना का विकास करना तथा उन्हें मंडल व राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार बनाना है।

प्रतियोगिता के 14 वर्षीय (सब-जूनियर) बालिका वर्ग में कृपालु बालिका इंटर कॉलेज की नंदिनी मौर्य ने प्रथम तथा तृप्ति पांडे ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि बालक वर्ग में पी.बी. इंटर कॉलेज के केतन सिंह प्रथम और पार्थ त्रिपाठी द्वितीय स्थान पर रहे। 17 वर्षीय (जूनियर) बालिका वर्ग में अश्विता त्रिपाठी ने प्रथम तथा प्रियांशु यादव ने द्वितीय स्थान हासिल किया, वहीं बालक वर्ग में आकाश अग्रहरि प्रथम और प्रिंस यादव द्वितीय स्थान पर रहे।


19 वर्षीय (सीनियर) वर्ग में बालक वर्ग से देव पांडेय तथा बालिका वर्ग से पूनम पांडे ने बाजी मारते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के सभी विजेता खिलाड़ियों का चयन प्रतापगढ़ में ही आयोजित होने वाली आगामी मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है।

इस उपलब्धि पर जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए मंडल स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में माध्यमिक खेल सचिव संतोष सिंह, जिला व्यायाम शिक्षक रामकुमार सिंह, जिला व्यायाम शिक्षिका मंजू सिंह, जिला स्काउट मास्टर सुशील सिंह, संजय प्रजापति, राजेंद्र पांडे, कौशलेंद्र सिंह, शैलेश सिंह, आबाद अहमद, संजीव यादव, विनोद कुमार, विनोद यादव, नृपेंद्र शर्मा, पवन सिंह, कपिल देव गिरि तथा विमल कुमार सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *