आज की ताजा खबर

शिक्षाविद प्रो0 शिवाकांत ओझा का समारोहपूर्वक मनाया गया जन्मदिन, हुए सम्मानित

top-news

लालगंज-प्रतापगढ़। स्थानीय सरस्वती विज्ञान एवं प्रौद्यौगिकी महाविद्यालय सभागार मे सोमवार को महाविद्यालय के संस्थापक एवं वरिष्ठ राजनीतिज्ञ प्रो0 शिवाकांत ओझा का जन्मदिन समारोहपूर्वक मनाया गया। एसबीएम गु्रप ऑफ इंस्टीटयूशन के संस्थापक अध्यक्ष प्रोफेसर शिवाकांत ओझा के जन्मदिन पर जुटे शिक्षा मनीषियो ने शैक्षिक क्षेत्र के उन्नयन में प्रो0 ओझा के जारी योगदान की निरंतरता की भी कामना की।

वही महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ0 अमित कुमार सिंह व उप प्रबंधक इं. पूर्णांशु ओझा तथा निदेशक डॉ0 संदीप मिश्र आदि के साथ बडी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद शिक्षको ने प्रो0 शिवाकांत ओझा को जन्मदिन पर बुकें एवं स्मृति चिन्ह तथा माल्यार्पण कर सम्मानित किया। छात्र छात्राओं ने भी प्रो0 शिवाकांत ओझा को आदर्श व्यक्तित्व निरूपित करते हुए अध्ययन के क्षेत्र में सामूहिक अभिरूचि का संकल्प लिया।


प्रारम्भ में निदेशक डॉ0 संदीप मिश्र ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ0 अमित सिंह व संचालन हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ0 अम्बिकेश त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर डॉ0 ओपी द्विवेदी, इं. रमेश प्रताप सिंह, इं. अरविंद मिश्र, सूर्यकांत तिवारी, डॉ0 प्रकाश सिंह, डॉ0 धर्मेन्द्र बहादुर सिंह, डॉ0 अनीता त्रिपाठी, डॉ0 रजनीश पाण्डेय, डॉ0 सुरभि सिंह, डॉ0 रोहिणी, डॉ0 सीमा सिंह, डॉ0 दुर्गेशचन्द्र विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।

वहीं आचार्य रामअवधेश ंिमश्र, प्रधानाचार्य उमाशंकर मिश्र, प्रधानाचार्य प्रदोष नारायण सिंह आदि ने भी जन्मदिन पर शिक्षाविद प्रो0 शिवाकांत ओझा से मिलकर शुभकामनाएं सौंपी।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *