आज की ताजा खबर

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बनने के बाद पहली बार पट्टी पहुंचे दिनेश सिंह, हुआ भव्य स्वागत

top-news

पट्टी-प्रतापगढ़। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने के बाद पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री एवं परसनी गांव निवासी दिनेश सिंह के प्रथम पट्टी आगमन पर सोमवार को अधिवक्ताओं और नगरवासियों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

समर्थकों ने फूल-मालाओं से लादकर उनका अभिनंदन किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।स्वागत समारोह में बार एसोसिएशन परिसर का माहौल उत्साहपूर्ण रहा।

अधिवक्ताओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिनेश सिंह का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए कहा कि संगठन ने उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर जिले का सम्मान बढ़ाया है।


इस अवसर पर दिनेश सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जिस विश्वास के साथ उन्हें दायित्व सौंपा है, उसका पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी से निर्वहन करेंगे तथा पार्टी की नीतियों और जनहित के मुद्दों को मजबूती से जनता के बीच रखेंगे।

कार्यक्रम में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार तिवारी, महामंत्री विकास श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, पूर्व महामंत्री प्रमोद कुमार सिंह, नंदन चतुर्वेदी, निर्मल श्रीवास्तव, चंदन सिंह, मनीष सिंह, लोकेश सिंह, रणविजय सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता, भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *