आज की ताजा खबर

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज

top-news

पट्टी-प्रतापगढ़। पट्टी नगर स्थित रामराज इंटरमीडिएट कॉलेज में सोमवार को महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पूर्व मंत्री एवं शिक्षाविद् महामना पंडित मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ ष्वीर मुनीश्वर अमर रहेंष् और ष्पंडित रामराज शुक्ल अमर रहेंष् के नारों से पूरे परिसर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना से हुआ। इसके बाद विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने परिसर में स्थापित पंडित मुनीश्वर दत्त उपाध्याय तथा महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व विधायक पंडित रामराज शुक्ल की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।प्रधानाचार्य डॉ. प्रशस्त कुमार त्रिपाठी ने कहा कि पंडित मुनीश्वर दत्त उपाध्याय ने शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान दिया। उन्हें शिक्षा जगत का श्मालवीयश् तथा गरीबों का मसीहा कहा जाता था।


उन्होंने जनपद में अनेक शिक्षण संस्थानों की स्थापना कर शिक्षा का व्यापक प्रसार किया। उनकी योग्यता और राष्ट्रसेवा को देखते हुए उन्हें संविधान सभा का सदस्य बनने का गौरव भी प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि उनके आदर्श आज भी नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।इस अवसर पर राकेश मिश्रा, सतीश पांडे और राजेश दुबे ने भी पंडित मुनीश्वर दत्त उपाध्याय के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

संगीताचार्य लालमणि मिश्र ने सोहर गीत प्रस्तुत किया, जबकि संस्कृत प्रवक्ता प्रफुल्ल कुमार ने पंडित जी के जीवन पर आधारित गीत सुनाकर वातावरण को भावपूर्ण बना दिया।

कार्यक्रम में प्रकाश दत्त मिश्र, रमेश तिवारी, वेद प्रकाश उपाध्याय, देवी प्रसाद तिवारी, जयप्रकाश मिश्र, सिद्धेश शुक्ला, एनसीसी अधिकारी सुरेश मिश्रा, नीलाभ मिश्र, प्रमोद दुबे, पंकज तिवारी, पीयूष शुक्ला, वरुण कुमार पटेल, अवलेश कुमार, स्काउट शिक्षक हरिश्चंद्र मिश्र, साधु राम यादव, संजय तिवारी, जगन्नाथ यादव, अरुण तिवारी, अमित पांडे, जितेंद्र मिश्रा, परमेश पांडे, शेषमणि पांडे, संजीव पांडे, नागेंद्र सिंह, राजशेखर पांडे, उमाकांत तिवारी, विनोद मिश्रा, अमित बरनवाल, बलवंत सिंह, शिवम धुरिया, आशुतोष कुमार सहित विद्यालय परिवार के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन हिंदी प्रवक्ता अरुण कुमार मिश्रा ने किया।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *