आज की ताजा खबर

सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष मोहन स्वरूप गुप्ता व मीडिया प्रभारी इंजी. प्रमोद कुमार शर्मा

top-news

परविन्दर प्रताप सिंह

पेंशनर्स भवन में बैठक: 8वें वेतन आयोग व पुरानी पेंशन बहाली की मांग तेज

बदायूँ।कोषागार प्रांगण स्थित पेंशनर्स भवन में सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक जिलाध्यक्ष मोहन स्वरूप गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कार्यक्रम में प्रांतीय पर्यवेक्षक कवि माधव मिश्र मुख्य अतिथि, राजेश कुमार जौहरी विशिष्ट अतिथि रहे तथा संचालन मीडिया प्रभारी इंजी. प्रमोद कुमार शर्मा ने किया।

बैठक को संबोधित करते हुए कवि माधव मिश्र ने कहा कि सरकार कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों के बीच दोहरा मापदण्ड न अपनाए। 35-40 वर्षों तक देश की सेवा करने वाले कर्मचारियों की पुरानी पेंशन  बहाल की जाए, 8वें वेतन आयोग में 50%  मर्जर व फिटमेंट फैक्टर लागू हो तथा 18 महीने का बकाया कोरोना डीए दिया जाए।


उन्होंने चेतावनी दी कि जायज मांगों के लिए एसोसिएशन आर-पार की लड़ाई लड़ने को तैयार है।विशिष्ट अतिथि राजेश कुमार जौहरी ने 8वें वेतन आयोग की धीमी गति पर असंतोष जताया और जल्द रिपोर्ट सौंपने व अंतरिम राहत घोषित करने की मांग की।

जिलाध्यक्ष मोहन स्वरूप गुप्ता ने सदस्यता अभियान और संगठन की एकजुटता पर बल देते हुए कहा कि किसी भी पेंशनर की समस्या का त्वरित समाधान कराया जाएगा।वरिष्ठ उपाध्यक्ष रबिंद्र मोहन सक्सेना और मीडिया प्रभारी प्रमोद कुमार शर्मा ने भी आगामी यूपी विधानसभा चुनावों से पूर्व सभी मांगें पूरी करने पर जोर दिया।

इस अवसर पर सुभाष चंद शर्मा, गिरिराज किशोर गुप्ता, आर.के. मिश्र, आयशा परवीन, महेश चंद सक्सेना, हरिओम सिंह, ब्रजेश कुमार चौहान, लाडले बाबू, इरफान हुसैन, अशोक कुमार शर्मा आदि उपस्थित रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *