आज की ताजा खबर

बछरावां की बेटी को बी.एड. अल-मुर्तजा स्वर्ण पदक मिलने पर समाजवादी साथियों ने दी बधाई

top-news

बछरावां-रायबरेली। बछरावां की प्रतिभाशाली छात्रा श्रेया यादव पुत्री सुखबीर सिंह यादव ने शिक्षा के क्षेत्र में जनपद का नाम रोशन किया है। फिरोज गांधी कॉलेज की बी.एड. छात्रा रहीं श्रेया यादव ने लखनऊ विश्वविद्यालय की बीएड परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर बी.एड. अल-मुर्तजा स्वर्ण पदक हासिल किया है।

इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर समाजवादी साथियों ने उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।


इस अवसर पर बृजेंद्र कुमार चौधरी (विधानसभा अध्यक्ष, समाजवादी पार्टी बछरावां), राजू यादव, देशराज यादव, देवतादीन पासवान, प्रमोद पटेल, रमाकांत गुप्ता, प्रदीप बाजपेई, राम मनोहर दिवाकर, शकील मंसूरी, ओम प्रकाश रावत, बाबी आजाद, रितिक गुप्ता सहित अनेक समाजवादी साथी उपस्थित रहे।

सभी ने कहा कि श्रेया यादव की सफलता बछरावां की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है और यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। उपस्थित लोगों ने उनके निरंतर प्रगति और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *