आज की ताजा खबर

परसौनी मे 99 वां सालाना उर्स पाक 6अगस्त मनाया जायेगा

top-news

शाकिर अली

मिठौरा, महराजगंज। क्षेत्र के ग्राम सभा परसौनी में सज्जादा नशीन परवेज़ बाबू की अध्यक्षता में 6अगस्त को परसौनी मे  होने वाले उर्स पाक को लेकर बैठक ग्राम प्रधान अनिल जोशी  दरवाजे पर सम्पन्न  हुई,जिसमे एसडीएम निचलौल सिद्धार्थ गुप्ता, सीओ निचलौल रविंद्र सिंह, एसओ चौक मनीष पटेल उपस्थित रहे।

99 वें उर्स पाक को शांतिपूर्ण व सुरक्षित संपन्न कराने के लिए सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, साफ-सफाई, विद्युत आपूर्ति और सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।


 सीओ रवींद्र सिंह ने बताया कि भारी भीड़ को देखते हुए वाहनों को निर्धारित पार्किंग में ही रोका जाएगा।थानाध्यक्ष मनीष पटेल ने बताया कि पर्याप्त पुलिस बल, महिला पुलिसकर्मियों व यातायात पुलिस की तैनाती रहेगी। उर्स पाक मे  सीसीटीवी व ड्रोन कैमरों से निगरानी की जायेगी।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान एवं प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार जोशी,फूलेमान अंसारी,तैयब अंसारी, मौलाना तजम्मुल, ज़ियाउलहक, कौशल पाण्डेय, सिकंदर , मुजफ्फर,इजहार,तथा ग्रामवासी उपस्थित रहे। एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता ने बैठक मे उर्फ़ पाक को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *