आज की ताजा खबर
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
25 हजार के इनामी गौकशी आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा, पैर में लगी गोली
- दैनिक लोक भारती
- 12 Aug, 2026
भीखेपुर-जुगा मार्ग पर चेकिंग के दौरान पुलिस से हुई मुठभेड़, तमंचा और कारतूस बरामद
आरोपी पर 15 से अधिक मुकदमे दर्ज, गौकशी के मामले में चल रहा था वांछित
रोहित अवस्थी
अजीतमल, औरैया। थाना अजीतमल क्षेत्र में बुधवार तड़के करीब तीन बजे पुलिस और 25 हजार रुपये के इनामी वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई। भीखेपुर-जुगा मार्ग पर हुई मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान आरोपी के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने घायल आरोपी को गिरफ्तार कर उपचार के लिए सीएचसी अजीतमल भेजा है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना अजीतमल पुलिस, स्वाट और सर्विलांस की संयुक्त टीम भीखेपुर-जुगा मार्ग पर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान टीम को बाइक सवार एक संदिग्ध नजर आया।
पुलिस को देखते ही भागने लगा आरोपी
पुलिस के अनुसार, टीम ने बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया तो वह बाइक लेकर भागने लगा। पुलिस टीम ने उसका पीछा किया। आरोप है कि पीछा किए जाने के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। घायल आरोपी की पहचान वारिस हुसैन उर्फ राजा के रूप में हुई है।
गौकशी के मुकदमे में था वांछित
पुलिस के मुताबिक वारिस हुसैन उर्फ राजा थाना अजीतमल में दर्ज गौकशी के एक मुकदमे में वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, चार जिंदा कारतूस और दो खोखे बरामद किए। इसके अलावा बिना नंबर की एक बाइक भी पुलिस ने कब्जे में ली है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ 15 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
घायल आरोपी को उपचार के लिए सीएचसी अजीतमल भेजा गया है। पुलिस ने मामले में आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे
LIKE,SHARE,SUBSCRIBE AND FOLLOW US
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







