आज की ताजा खबर

मछुआरे के जाल में फंसा करीब 8 फीट लंबा मगरमच्छ, गंगा के तेज बहाव में निकलकर भागा

top-news

आनंदघाट में मछली पकड़ते समय जाल में फंसा मगरमच्छ, इलाके में मचा हड़कंप

तेज बहाव के चलते जाल से निकलकर गंगा में गया, वन विभाग को दी गई सूचना

मोहम्मद आरिफ

उन्नाव। गंगा के बढ़ते जलस्तर और तेज बहाव के बीच उन्नाव के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब मछली पकड़ने के दौरान एक मछुआरे के जाल में करीब आठ फीट लंबा मगरमच्छ फंस गया। मगरमच्छ को जाल में फंसा देखकर मछुआरों में अफरा-तफरी मच गई। उन्होंने उसे बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव के कारण मगरमच्छ जाल से निकलकर दोबारा गंगा में चला गया।

घटना गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के आनंदघाट की बताई जा रही है। सुबह के समय कुछ मछुआरे गंगा में जाल डालकर मछली पकड़ रहे थे। जाल डालने के बाद जब मछुआरों ने उसे बाहर खींचना शुरू किया तो उसमें मछली के बजाय मगरमच्छ फंसा दिखाई दिया। मगरमच्छ को देखते ही मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।


जाल से निकलकर गंगा में चला गया मगरमच्छ

मछुआरों ने जाल खींचकर मगरमच्छ को बाहर निकालने की कोशिश की। हालांकि, गंगा के तेज बहाव और पानी की गहराई के चलते मगरमच्छ जाल से निकलने में सफल रहा और पानी के अंदर चला गया।

मछुआरों के मुताबिक मगरमच्छ की लंबाई करीब आठ फीट थी। गंगा में मगरमच्छ दिखाई देने की जानकारी आसपास के लोगों तक पहुंची तो घाट और आसपास के इलाकों में भी हलचल बढ़ गई। लोगों में इस बात को लेकर डर है कि मगरमच्छ अभी भी गंगा के आसपास मौजूद हो सकता है।

वन विभाग और प्रशासन को दी गई सूचना

मगरमच्छ के जाल में फंसने और बाद में गंगा में चले जाने की सूचना मछुआरों ने वन विभाग और जिला प्रशासन को दी है। सूचना के बाद संबंधित विभाग मामले पर नजर बनाए हुए हैं। स्थानीय लोगों से गंगा किनारे सावधानी बरतने और पानी के आसपास जाने में सतर्कता रखने की अपील की गई है।

पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे

https://youtube.com/shorts/5ndZPb2G53A

LIKE,SHARE,SUBSCRIBE AND FOLLOW US

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *