आज की ताजा खबर

कजरी निरंजनपुर गौशाला में घुसा तेंदुआ, वन विभाग ने सुरक्षित किया रेस्क्यू

top-news

गौशाला में तेंदुआ दिखने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों की भीड़ को हटाकर शुरू किया गया अभियान

खुटार रेंज की टीम ने पिंजरे में कैद कर तेंदुए को सुरक्षित कब्जे में लिया

शोएब खान

पीलीभीत। कजरी निरंजनपुर स्थित गौशाला में बुधवार को अचानक तेंदुआ घुस आने से हड़कंप मच गया। गौशाला कर्मियों और आसपास के ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की खुटार रेंज टीम मौके पर पहुंची और करीब मशक्कत के बाद तेंदुए का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद गौशाला कर्मियों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

क्षेत्रीय वन अधिकारी दिनेश बडोला के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर सबसे पहले गौशाला के आसपास जमा ग्रामीणों की भीड़ को सुरक्षित दूरी पर हटाया। इसके बाद टीम ने सावधानी और योजनाबद्ध तरीके से रेस्क्यू अभियान शुरू किया।


पिंजरे में सुरक्षित कैद किया गया तेंदुआ

वन विभाग की टीम ने तेंदुए को बिना किसी नुकसान के सुरक्षित तरीके से पिंजरे में कैद कर लिया। रेस्क्यू के दौरान किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए वनकर्मियों ने पूरी सतर्कता बरती। तेंदुए के सुरक्षित कब्जे में आने के बाद उसे वन विभाग की टीम अपने साथ ले गई।


वन विभाग की टीम ने संभाला मोर्चा

सफल रेस्क्यू अभियान में बीट प्रभारी दीपक कुमार, वन रक्षक प्रियंका, अमनदीप, योगिंदर और आशीष शुक्ला की प्रमुख भूमिका रही। वहीं सेक्शन प्रभारी अनिल कुमार वर्मा के साथ कर्मचारी सुभाष, गोविंद, बाहोरन, आलोक और रामपाल ने भी अभियान में सहयोग किया।

तेंदुए के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद गौशाला और आसपास के क्षेत्र में बना तनाव समाप्त हो गया। ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और वन विभाग की टीम की कार्रवाई से स्थिति सामान्य हो गई। 

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *