आज की ताजा खबर

कचहरी की समस्याओं का समाधान और अधिवक्ताओं की सुविधाएं होंगी प्राथमिकता: नरेंद्र अवस्थी

top-news

उन्नाव बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष पद के दावेदार ने रखा विजन

जलभराव, साफ-सफाई और पार्किंग व्यवस्था सुधारने का दिया भरोसा

मोहम्मद आरिफ
उन्नाव। उन्नाव बार एसोसिएशन के वर्ष 2026-27 के कार्यकारिणी चुनाव को लेकर अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार अधिवक्ता नरेंद्र कुमार अवस्थी ने अपना विजन सामने रखा है। उन्होंने कचहरी परिसर की व्यवस्थाओं में सुधार और अधिवक्ताओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान को अपनी प्राथमिकता बताया।

कचहरी परिसर में प्रेसवार्ता के दौरान नरेंद्र कुमार अवस्थी ने कहा कि यदि अधिवक्ताओं ने उन्हें अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी तो कचहरी की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं और वादकारियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता में रहेगा।


जलभराव और साफ-सफाई की व्यवस्था सुधारने पर जोर

नरेंद्र अवस्थी ने कचहरी परिसर में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की बात कही। इसके साथ ही साफ-सफाई की व्यवस्था बेहतर कराने और अधिवक्ताओं व वादकारियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ यूरिनल की सुविधा उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।

उन्होंने कहा कि कचहरी परिसर में अव्यवस्थित पार्किंग भी बड़ी समस्या है। अध्यक्ष बनने पर पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित कराने का प्रयास किया जाएगा, जिससे अधिवक्ताओं और पक्षकारों का आवागमन सुगम हो सके।


सभी वर्गों के अधिवक्ताओं को साथ लेकर चलने का भरोसा

अध्यक्ष पद के दावेदार ने सभी जाति, धर्म और संप्रदाय के अधिवक्ताओं को साथ लेकर चलने की बात कही। इसके लिए संरक्षण मंडल के गठन का प्रस्ताव भी रखा। उन्होंने कहा कि बार एसोसिएशन के सार्वजनिक कार्यक्रमों में सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी और संगठन को एकजुट रखने का प्रयास किया जाएगा। 

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *