आज की ताजा खबर

पुवायां में डॉ. भीमराव अंबेडकर निशुल्क पुस्तकालय का उद्घाटन

top-news

आरिफ सिद्दीकी

शाहजहांपुर। शिक्षा के क्षेत्र में एक सराहनीय पहल करते हुए पहल ग्रुप के डायरेक्टर अभिषेक डेनियल के तत्वावधान में डॉ. भीमराव अंबेडकर निशुल्क पुस्तकालय का उद्घाटन किया गया।

पुस्तकालय का शुभारंभ भोर फाउंडेशन की अध्यक्ष एवं कार्यक्रम की मुख्य अतिथि स्वाति सिंह तथा विशिष्ट अतिथि लोधीपुर के पार्षद रूपेश कुमार वर्मा उर्फ अन्नू ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि स्वाति सिंह ने कहा कि बाबासाहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का सपना था कि समाज का हर वर्ग शिक्षा से जुड़े।

निशुल्क पुस्तकालय की स्थापना इसी विचार को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही समाज के वंचित और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल सकता है।


विशिष्ट अतिथि पार्षद रूपेश कुमार वर्मा उर्फ अन्नू ने पहल ग्रुप और भोर फाउंडेशन के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे पुस्तकालय गरीब और मेधावी छात्रों के लिए वरदान साबित होंगे।

उन्होंने युवाओं से पुस्तकालय का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

पहल ग्रुप के डायरेक्टर अभिषेक डेनियल ने बताया कि पुस्तकालय में प्रतियोगी परीक्षाओं, सामान्य ज्ञान, साहित्य सहित विभिन्न विषयों की पुस्तकें निशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।

इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए बेहतर वातावरण और आवश्यक पुस्तकें उपलब्ध कराना है।

उद्घाटन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने पुस्तकालय की शुरुआत को समाज और क्षेत्र के लिए उपयोगी एवं प्रेरणादायक पहल बताया।

कार्यक्रम का समापन आयोजकों की ओर से सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *