आज की ताजा खबर

हर घर तिरंगा अभियान' के तहत बदायूँ में उमड़ा राष्ट्रभक्ति का सैलाब, निकली भव्य तिरंगा यात्रा

top-news

परविन्दर प्रताप सिंह

बदायूँ। हर घर तिरंगा अभियान 2026' के तहत गुरुवार को जनपद बदायूँ में देशभक्ति के रंगों से सराबोर एक भव्य एवं विशाल तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड से शुरू हुई इस यात्रा में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और स्कूली बच्चों ने हाथों में तिरंगा थामकर पूरे शहर को राष्ट्रभक्ति के माहौल में सराबोर कर दिया।


राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

रैली का औपचारिक शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग राज्यमंत्री  संजय सिंह गंगवार ने किया। उन्होंने कहा कि 'हर घर तिरंगा अभियान' देश की एकता, अखंडता और आन-बान-शान का प्रतीक है। यह अभियान हर नागरिक के दिल में राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को और प्रगाढ़ करता है।

इन मार्गों से होकर गुजरी रैली

रिजर्व पुलिस लाइन से शुरू होकर यह तिरंगा यात्रा शहर के मुख्य मार्गों—भामाशाह चौक, इंदिरा चौक, बाबूराम मार्केट, दिनेश चौक, लाबेला चौक एवं रोडवेज बस स्टैंड से होती हुई वापस पुलिस लाइन पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान जगह-जगह स्थानीय नागरिकों ने रैली का उत्साहवर्धन किया और 'भारत माता की जय' के नारों से पूरा शहर गुंजायमान हो उठा।

जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अफसरों की रही गरिमामयी मौजूदगी

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने अग्रिम पंक्ति में रहकर रैली की अगुवाई की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से:

​जनप्रतिनिधि: सदर विधायक  महेशचन्द्र गुप्ता, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, बिल्सी विधायक  हरीश शाक्य एवं भाजपा जिलाध्यक्ष  राजीव कुमार गुप्ता।

​प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी: डीएम अवनीश राय, एसएसपी सुश्री अंकिता शर्मा, सीडीओ श्रीमती गामिनी सिंगला, एएसपी ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया, एसपी सिटीअभिषेक कुमार सिंह, सीओ लाइन/नगर  राहुल पांडेय एवं प्रतिसार निरीक्षक  इंद्रजीत सिंह मौजूद रहे।

​रैली में पुलिस विभाग के तमाम अधिकारी-कर्मचारी, शहर के गणमान्य नागरिक और विभिन्न विद्यालयों से आए सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह और देशभक्ति के साथ भाग लिया।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *