आज की ताजा खबर

अकबरपुर-केशवापुर और नौबस्ता मार्ग बदहाल, गड्ढों में तब्दील सड़क से ग्रामीण बेहाल

top-news

श्रावस्ती। जिले में बरसात के बीच अकबरपुर से केशवापुर और अकबरपुर से नौबस्ता जाने वाली सड़कों की बदहाली ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गई है। जगह-जगह सड़क टूटने और बड़े-बड़े गड्ढे होने से आवागमन मुश्किल हो गया है।

बारिश के बाद इन गड्ढों में पानी भर जाने से हादसे का खतरा भी बढ़ गया है।अकबरपुर-केशवापुर मार्ग कई गांवों को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है।


सड़क की खराब हालत के कारण ग्रामीणों को रोजाना आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। सबसे अधिक दिक्कत दोपहिया वाहन चालकों, स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को हो रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर बने गड्ढों के कारण कई बार वाहन अनियंत्रित होने की स्थिति बन जाती है। बरसात के दौरान पानी भर जाने से गड्ढों की गहराई का अंदाजा भी नहीं लग पाता, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से सड़क की तत्काल जांच कराकर गड्ढों को भरवाने तथा मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की है।

लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो बरसात में समस्या और गंभीर हो सकती है।अब देखना यह है कि ग्रामीणों की परेशानी कब जिम्मेदार अधिकारियों की नजर में आती है और कब इस बदहाल सड़क की तस्वीर बदलती है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *