आज की ताजा खबर

जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण हेतु अधिकारियों को दिए निर्देश

top-news

श्रावस्ती। आज जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जनता दर्शन में फरियादियों की समस्याएं सुनी। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया।

इस दौरान जिलाधिकारी को कुल 17 शिकायतें प्राप्त हुई तथा जिलाधिकारी ने एक-एक कर सभी की शिकायतों को सुना और उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया।

विकास खण्ड हरिहरपुररानी के अन्तर्गत ग्राम वर्गावर्गी गांव के कई फरियादियों ने अपने गांव में ट्रांसफार्मर खराब होने पर कई दिनों से विद्युत आपूर्ति बाधित होने की शिकायत की गई।


जिस पर जिलाधिकारी ने तत्काल अधिशासी अभियंता विद्युत को तुरंत फोन कर निर्देशित किया कि उक्त प्रकरण का संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्यवाही की जाए और यथास्थिति से उन्हें भी अवगत कराया जाए।

इसके अलावा जनता दर्शन में भूमि विवाद, अवैध कब्जे और अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं।

जिस पर जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जन-सुनवाई में आने वाली शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के अन्दर सुनिश्चित किया जाए।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *