आज की ताजा खबर

26 करोड की लागत से शीघ्र बनेगा मुख्यमंत्री कंपोजिट माडल स्कूल

top-news

पहली कक्षा से लेकर इण्टरमीडिएट तक होगी पढाई,18 माह में निर्माण कार्य होगा पूरा : बीएसए अनिल कुमार 

 प्रयागराज। जिले में एक और मुख्यमंत्री कंपोजिट माडल स्कूल श्रृंगवेरपुर ब्लॉक में शीघ्र खुलने जा रहा है जिससे क्षेत्र के छात्र और छात्राओं को और बेहतर पढाई  कर आगे बढने का अवसर मिलेगा। यह माडल विद्यालय 26 करोड रुपये की लागत से बनने जा रहा है जिसका निर्माण 18 माह में पूरा होगा।

इस विद्यालय के निर्माण के लिए फूलपुर सांसद प्रवीण पटेल और फाफामऊ के विधायक गुरु प्रसाद मौर्य शीघ्र शिलान्यास करेगे। इस विद्यालय का निर्माण यूपी सिडको करवा रहा है।


बीएसए अनिल कुमार ने बताया कि श्रृंगवेरपुर ब्लॉक के अब्दुलपुर फतेहपुर में मुख्यमंत्री कंपोजिट माडल स्कूल के निर्माण की शासन से मंजूरी मिली है जिसके निर्माण के लिए शासन ने 26 करोड रुपये जारी कर दिया है। इस विद्यालय में पहली कक्षा से लेकर 12 वीं तक की पढाई होगी।

उन्होंने बताया कि यूपी सिडको विद्यालय का शीघ्र निर्माण शुरू करने जा रहा है इसके पूर्व फूलपुर के सांसद प्रवीण पटेल और फाफामऊ विधायक गुरु प्रसाद मौर्य विद्यालय निर्माण के लिए शिलान्यास करेगे। बीएसए अनिल कुमार ने बताया कि इसके पूर्व करछना विधान सभा के डीहा में मुख्यमंत्री कंपोजिट माडल स्कूल का निर्माण शुरू हो गया है। 

यह निर्माण सीएनडीएस संस्था करवा रही है जिसका निर्माण 26 करोड की लागत  से हो रहा है। इस विद्यालय का निर्माण कार्य शुरू हो गया है।

बीएसए अनिल कुमार ने बताया कि विद्यालय का निर्माण शुरू हो गया है जो समय से पूरा होगा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण शीघ्र शुरू होगा जिसका लाभ क्षेत्र के छात्र - छात्राओं को मिलेगा।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *