आज की ताजा खबर
बकरीद को लेकर यूपी पुलिस अलर्ट मोड पर... DGP ने दिए सख्त निर्देश, संवेदनशील इलाकों में QRT की तैनाती
ऐसी भी क्या नाराजगी... डेढ़ साल के मासूम को गोद में लेकर ट्रेन के आगे कूदी मां, दोनों की दर्दनाक मौत
स्वर्ण शिखर जगमगाया, झूम रहे श्रद्धालु... अयोध्या में 'राजा राम' की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान शुरू
बांके बिहारी मंदिर अधिग्रहण पर शंकराचार्य का विरोध, बोले गोरखनाथ मंदिर का अधिग्रहण हो तो कैसा लगेगा?
कानपुर मेट्रोः कल से उपलब्ध होगी यात्रियों के लिए मेट्रो सेवा, 25 सेकेंड का होगा हर स्टेशन में ठहराव
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
अप्रैल में इस दिन बरसेंगीं उल्काएं! 2700 साल पुरानी उल्का बारिश LIVE देखने का मौका

- दैनिक लोक भारती
- 14 Apr, 2025
अप्रैल में अंतरिक्ष एक अद्भुत नजारे का साक्षी बनने जा रहा है। खगोल जगत में रुचि रखने वालों के लिए यह सुनहरा मौका होगा जब आसमान से रात के अंधेरे में उल्काओं की बारिश होगी। इसे लिरिड मीटिओर शॉवर (Lyrids Meteor Shower) के नाम से जाना जाता है। पहली बार इस उल्का बारिश को हजारों साल पहले देखा गया था। अब यह अप्रैल के अंत में फिर से दिखाई देने वाली है। आइए बताते हैं कि किस दिन होगी इन उल्काओं की बारिश, और कहां देख सकते हैं यह अद्भुत नजारा।
कब होगी लिरिड उल्का बारिश
लिरिड मीटिओर शॉवर (Lyrid Meteor Shower) अप्रैल के दूसरे पखवाड़े में शुरू होने वाला है। NASA के अनुसार, यह उल्का बारिश 17 अप्रैल से शुरू हो जाएगी जब आसमान में रात के अंधरे में उल्का गिरतीं देखी जा सकेंगी। लेकिन यह शुरुआती दौर में धीमी रहेगी। फिर 21, 22 अप्रैल को यह अपने चरम पर होगी। उल्का बारिश 26 अप्रैल तक चलेगी और फिर बंद हो जाएगी। लिरिड उल्का बारिश को सबसे पहले चीन में 687 B.C.E. में देखा गया था।
हर घंटे गिरेंगी इतनी उल्काएं
नासा के अनुसार, लिरिड मीटिओर शॉवर के दौरान पीक समय में हर घंटे कम से कम 18 उल्काएं गिरतीं देखी जा सकती हैं। यह उल्काओं की औसत संख्या है। यानी इससे भी ज्यादा उल्काएं आसमान से गिरते देखे जाने की संभावना है। इनकी स्पीड 29 मील प्रतिघंटा तक होती है। कहा गया है कि इनकी अधिकतम संख्या प्रति घंटा 100 उल्काओं तक भी जा सकती है। ऐसा ही नजारा 1803 में वर्जीनिया में देखा गया था। इसके अलावा, 1922 में ग्रीस में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला था। जापान में ऐसी उल्का बारिश 1945, और अमेरिका में 1982 में देखने को मिली थी।
किस समय, कहां दिखेगा उल्का बारिश का नजारा
उल्काओं की यह बारिश उत्तरी गोलार्ध में सबसे ज्यादा देखने को मिलेगी। नासा के अनुसार, यह रात के सबसे अंधेरे घंटों में दिखाई देगी जो कि चांद के छुपने के बाद, और भोर होने से पहले का समय होगा। स्पेस एजेंसी का कहना है कि उल्का बारिश का यह नजारा देखने के लिए ऐसा स्थान चुनना सही रहेगा जो शहर से दूर हो, जहां स्ट्रीट लाइट्स न हों, और आसपास पूरी तरह से अंधेरा हो।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *