आज की ताजा खबर

राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा आरोप: मनरेगा खत्म करने की साजिश

top-news

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर तीखा हमला बोला है। मनरेगा बचाओ मोर्चा अभियान के दौरान उन्होंने कहा कि मनरेगा के जरिए गरीबों को काम का अधिकार मिला था, लेकिन भाजपा सरकार इस योजना को खत्म करना चाहती है।

राहुल गांधी ने मनरेगा के मुद्दे की तुलना तीन कृषि कानूनों से करते हुए कहा कि सरकार मजदूरों के साथ वही करना चाहती है, जो पहले किसानों के साथ किया गया। उन्होंने कहा कि किसानों ने एकजुट होकर सरकार पर दबाव बनाया और कानून वापस कराए, अब वैसा ही हमला मजदूरों पर किया जा रहा है।

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि भाजपा ऐसा भारत बनाना चाहती है, जहां एक राजा ही सब कुछ तय करे और लोकतंत्र, संविधान व एक व्यक्ति–एक वोट की अवधारणा खत्म हो जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा आज़ादी से पहले वाला भारत लौटाना चाहती है, लेकिन अगर देशवासी एकजुट हुए तो मोदी सरकार को पीछे हटना पड़ेगा और मनरेगा बहाल होगा।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *