आज की ताजा खबर

भीतरगांव में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, चालक गंभीर घायल, पैर दो जगह से टूटा

top-news

कानपुर नगर/भीतरगांव: साढ़ थाना क्षेत्र के मनियापुर गांव के पास शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। खेतों में गोबर की पांस डालकर लौट रहा ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार मनियापुर गांव निवासी दीपेन्द्र पाल, पुत्र महेश पाल, शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली से खेतों में गोबर की पांस डालने गया था। काम पूरा करने के बाद वह वापस गांव लौट रहा था। इसी दौरान मनियापुर गांव से करीब 200 मीटर पहले साढ़-मनियापुर मार्ग पर ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गया।

हादसे में ट्रैक्टर और ट्रॉली दोनों पलट गए, जिससे चालक दीपेन्द्र पाल वाहन के नीचे दब गया। उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी प्रयास के बाद उसे बाहर निकाला।

परिजन घायल दीपेन्द्र को तत्काल कानपुर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों की जांच में पता चला कि हादसे में उसका पैर दो स्थानों से टूट गया है। इसके अलावा शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आई हैं। अस्पताल में उसका ऑपरेशन किया गया।

ग्रामीणों के मुताबिक हादसा ट्रैक्टर के अनियंत्रित होने के कारण हुआ। वहीं साढ़ थाना पुलिस का कहना है कि घटना की कोई आधिकारिक सूचना उन्हें प्राप्त नहीं हुई है।

फिलहाल घायल चालक का उपचार जारी है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *