आज की ताजा खबर

रात में बाइक चोरी कर भाग रहे दो शातिर चोर दबोचे, चोरी की बाइक और बैटरी बरामद

top-news

बिल्हौर। बिल्हौर पुलिस ने वाहन चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल और एक बैटरी बरामद की गई है। पुलिस दोनों के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार थाना प्रभारी बिल्हौर के नेतृत्व में पुलिस टीम रात्रि गश्त पर थी। इसी दौरान संदिग्ध अवस्था में घूम रहे दो युवकों को रोककर पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम सुनील और सोनू निवासी बड़ी बाजार, बलराम नगर, थाना बिल्हौर बताया।

तलाशी और जांच के दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और एक बैटरी बरामद की। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने चोरी की वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया है। साथ ही उनके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक कपिल कुमार, उपनिरीक्षक पवन कुमार जायसवाल, उपनिरीक्षक रोहित कुमार तोमर, उपनिरीक्षक राजेश सिंह, हेड कांस्टेबल विशेष प्रताप सिंह तथा कांस्टेबल आकाश निगम शामिल रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *