आज की ताजा खबर

सपा कार्यालय पर नगरपालिका ने लिया कब्जा

top-news

पीलीभीत। पीलीभीत में नकटा दानव चौराहा पर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी आवास में संचालित समाजवादी कार्यालय बुधवार को प्रशासन ने भारी पुलिस बल के साथ कब्जा मुक्त कर दिया। नगरपालिका ने अपना ताला जड़ दिया और कार्यालय पर रंगाई पुताई करा कर सभी प्रमाण भी मिटा दिए।
इस करवाई के बीच बड़ी संख्या में प्रशासन और पुलिस के अधिकारी एवं पुलिस बल उपस्थित रहा। कुछ देर बाद कुछ सपा कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा की अगुवाई में पहुंचे और नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया। भवन पर कब्जा लेने की सूचना भी नगर पालिका की ओर से लिखवा दी गई है। पुलिस लाइन भेजे गए सपा नेताओं की सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी से नोकझोक हुई। सपा नेता इस करवाई को असंवैधानिक बता रहे हैं।
एक दिन पूर्व ही नगर पालिका ईओ संजीव कुमार की ओर से नगर पालिका के भवन को कब्जे में लेने की सूचना देते हुए नोटिस चस्पा कर दिया था। सपा नेताओं ने इस नोटिस का जवाब दे दिया था। बुधवार सुबह से ही फोर्स पहुंच गया। भवन पर ताला पड़ा हुआ था और सपा नेता भी नहीं पहुंचे थे। नगर पालिका के कर्मचारियों ने भवन पर लिखे सपा से जुड़े नाम पर रंगाई पुताई कर ईओ आवास लिखवा दिया। ताले नहीं तोड़े गए क्यों कि उसमें सपा का सामान रखा है। उनके तालों पर अपने ताले पालिका ने लटका दिए। जिसके लिए अब आगे नोटिस दिया जायेगा। सपा नेताओं के पहुंचने बाद नोकझोक हुई। सपाई सडक़ पर धरने पर बैठ गए। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेज दिया। वहां भी अफसरों से सपाइयों की जमकर नोकझोक हुई। 
नगर पालिका के ईओ आवास से सटा एक और भवन है। इस पर भी नोटिस चस्पा करने के साथ ही कब्जा ले लिया गया। इस भवन का अवैध कब्जेदार तारिक हसन खां, जोकि नगर पालिका के ही जलकल प्रभारी हैं। उनका कहना था कि वह इसे सरेंडर कर चुके थे। अब तक उन्हें पालिका स्तर से कोई नोटिस दिया गया था।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *