आज की ताजा खबर

सभी भारतीय भाषाओं की मित्र है हिंदी भाषा- अमित शाह

top-news

शाह ने कहा कि भाषा राष्ट्र की आत्मा है और सभी भारतीय भाषाओं को सम्मान और समृद्धि प्रदान करना महत्वपूर्ण है। उन्होंने गुलामी की मानसिकता से मुक्त होने और अपनी भाषा पर गर्व करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हिंदी सभी भारतीय भाषाओं की सखी है. इसकी किसी से कोई स्पर्धा नहीं है।

भाषा राष्ट्र की आत्मा है- शाह

गृहमंत्री अमित शाह ने हिंदी भाषा पर कहा कि जहां तक देश का सवाल है, भाषा सिर्फ संवाद का माध्यम नहीं है, यह राष्ट्र की आत्मा है। भाषाओं को जीवित रखना और उन्हें समृद्ध बनाना महत्वपूर्ण है। हमें आने वाले दिनों में सभी भारतीय भाषाओं और खासकर राजभाषा के लिए ये सारे प्रयास करने चाहिए। पूरे दिल से मानता हूं कि हिंदी किसी भी भारतीय भाषा की दुश्मन नहीं हो सकती है. हिंदी सभी भारतीय भाषाओं की मित्र है, और हिंदी और भारतीय भाषाएं मिलकर हमारे स्वाभिमान कार्यक्रम को उसके अंतिम लक्ष्य तक पहुंचा सकती हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय भाषा अनुवाद न केवल भारत सरकार हर राज्य को सहायता करेगा, राज्यों का प्रशासन भारत सरकार का प्रशासन भारतीय भाषाओं के आधार पर ही हो। तल्काल अनुवाद वाले कई सॉफ्टवेयर बनाए जा रहे हैं।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *