आज की ताजा खबर

प्रतिघंटे पांच से छह सेमी यमुना के जलस्तर मंे होने लगी गिरावट

top-news

औरैया। धौलपुर के कोटा बैराज से छोड़े गए पानी ने यमुना नदी में शुक्रवार को 103.56 मीटर के पार पहुंचकर स्थिरता बना ली थी। उधर यमुना नदी में जल स्तर बढ़ने से नए पुल का चल रहा निर्माण भी रूक गया था। ऐसे में अब पानी के घटने के बाद निर्माण शुरू होने की उम्मीद है। बिलराया-पनवाड़ी मार्ग पर स्थित शेरगढ़ घाट स्थित यमुना नदी में जल स्तर ने 103.56 मीटर पर पहुंचकर स्थिरता बना ली थी। रविवार को यमुना नदी में बढ़े जल स्तर की वजह से नए पुल निर्माण के लिए बनाए गए वैकल्पिक मार्ग के पानी में डूब जाने के चलते काम बंद है। वहीं कोटा बैराज से छोड़े गए जल स्तर से यमुना नदी में पानी का बहाव भी तेज हो गया था। पानी बढ़ने के चलते यमुना किनारे बना शेरगढ़ घाट पर भी डूब गया था। इस मामले में केंद्रीय जल आयोग कर्मचारियों के मुताबिक यमुना में दो दिन से बढ़ रहा जल स्तर अब स्थिर हो गया है। वही प्रति घण्टा 5 से 6 सेमी पानी कम हो रहा है। फिलहाल अभी पानी के बढ़ने की कोई संभावना नहीं है। केंद्रीय जल आयोग की टीम ने जानकारी देते हुए बताया कि अब प्रति घंटे 5 से 6 सेंटीमीटर पानी में प्रति घंटे की लगातार गिरावट हो रही है। पानी स्थिर होने के उपरांत प्रशासनिक अधिकारियों ने राहत की सांस ली है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *