आज की ताजा खबर

अपनी ही सरकार में नहीं मिल रहा न्याय, सांसद के सामने व्यथा बताते हुए फूट-फूटकर रोने लगी भाजपा नेत्री

top-news

अंबेडकर नगर जिले की महिला मोर्चा इकाई की जिलाध्यक्ष रिंकल सिंह इस समय चर्चा का विषय बनी हुई हैं। उनके चर्चा में होने का कारण उनका अपनी ही सरकार में न्याय न मिल पाने का आरोप है और साथ ही सांसद के सामने व्यथा बताते हुए रोने का वीडियो है। पूरा मामला महरुआ थाना क्षेत्र का है यहां रहने वाली महिला मोर्चा की अध्यक्ष रिंकल सिंह ने अपने साथ न्याय न होने, पुलिस द्वारा प्रताड़ित करने और सुनवाई न करने का आरोप लगाया है। भाजपा नेत्री रिंकल सिंह के मुताबिक रविवार की सुबह पडोसी ने गाँव सभा का तालाब है उस पर जेसेबी द्वारा बँधा लगवाया गया, जिसका विरोध महिला मोर्चा अध्यक्ष  उनके पति संजय सिंह ने किया। आरोप है की विरोध करने पर गांव में अपराधी सजायाफ्ता दीपक सिंह दीपू और उनका भाई विनय सिंह राजन,अवनीश सिंह सीपू ने इनके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की। भाजपा नेत्री ने आरोप लगाया कि इन लोगों ने सरकारी तालाब में मछली पाल रखी है। इसी तालाब में बारिश में गाँव का पानी जमा होता है, जिसे विनय सिंह व उनके परिवार के अन्य लोगों द्वारा जेसेबी चलाकार पानी की निकासी अवरुद्ध करने का काम किया जा रहा था। रिंकल सिंह ने आरोप लगाया कि जब विरोध किया गया तो आरोपी उन्हें भद्दी-भद्दी गालियां देने लगे और प्राण घातक तरीके से वार करने के लिए दौड़े। इन सभी के ऊपर महरूआ थाना में हत्या मार पीट का गम्भीर मुकदमा भी कई मामले में दर्ज है।महिला मोर्चा की अध्यक्ष के शिकायत पर विपक्षी के खिलाफ बी एन एस की धारा 333, 115(2), 352,351(2) में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया, लेकिन महिला मोर्चा की अध्यक्ष का आरोप है की उनकी गिरफ्तारी नहीं की गई, जिसे लेकर रिंकल सिंह धरने पर बैठ गई।


https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *