आज की ताजा खबर
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
कानपुर के 14 मेधावी सम्मानित, डीएम ने गुल्लक देकर सिखाया बचत का महत्व मेडल, प्रशस्ति पत्र और 21 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि से किया गया सम्मानित गुल्लक में डलवाया पहला सिक्का, कहा- छोटी बचत बड़े सपनों को देती है आधार
- दैनिक लोक भारती
- 01 Jun, 2026
कानपुर नगर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जनपद का गौरव बढ़ाने वाले 14 मेधावी छात्र-छात्राओं को सोमवार को सम्मानित किया गया। सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में आयोजित अलंकरण समारोह में विद्यार्थियों को मेडल, प्रशस्ति पत्र और 21 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। समारोह की खास बात यह रही कि जिलाधिकारी ने मेधावियों को गुल्लक भेंट कर उन्हें बचत और वित्तीय अनुशासन का महत्व भी समझाया।
सम्मान समारोह में मंच पर जैसे ही मेधावी छात्र-छात्राओं के नामों की घोषणा हुई, सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। अपने बच्चों को सम्मानित होते देख अभिभावकों के चेहरे भी गर्व और खुशी से खिल उठे। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने प्रत्येक मेधावी छात्र-छात्रा को एक गुल्लक भेंट की और उसमें स्वयं 20 रुपये का सिक्का डलवाकर बचत की आदत विकसित करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यक्ति को आगे बढ़ने की शक्ति देती है, जबकि वित्तीय अनुशासन और बचत जीवन को स्थिरता प्रदान करते हैं। छोटी-छोटी बचत भविष्य में बड़े लक्ष्यों और सपनों को साकार करने का मजबूत आधार बन सकती है।
कल्याणपुर विधायक नीलिमा कटियार ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था लागू होने से विद्यार्थियों की वास्तविक प्रतिभा सामने आ रही है। गोविंद नगर विधायक सुरेंद्र मैथानी ने मेधावियों की सफलता को मेहनत, लगन और अनुशासन का परिणाम बताया। घाटमपुर विधायक सरोज कुरील ने कहा कि इन विद्यार्थियों की उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण ने विद्यार्थियों से अपनी प्रतिभा का उपयोग समाज और राष्ट्र निर्माण में करने का आह्वान किया।
हाईस्कूल वर्ग में अभय शुक्ला, श्रेयश पाठक, अमन यादव, आयुष सिंह और रिया चौरसिया को सम्मानित किया गया। वहीं इंटरमीडिएट वर्ग में अंजुल, अर्जुन दीक्षित, अर्पित कुशवाहा, रजत यादव, हरिओम द्विवेदी, हिमांशु, जानवी, सृष्टि बाजपेयी और आयुष सचान को सम्मान प्रदान किया गया।
समारोह में कल्याणपुर विधायक नीलिमा कटियार, घाटमपुर विधायक सरोज कुरील, गोविंद नगर विधायक सुरेंद्र मैथानी, स्नातक विधायक अरुण पाठक के प्रतिनिधि अतुल दीक्षित, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के प्रतिनिधि सुरेंद्र अवस्थी, जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जैन, संयुक्त शिक्षा निदेशक कानपुर मंडल समेत शिक्षा विभाग और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि सम्मानित मेधावी छात्र-छात्राएं केवल अपने परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे जनपद के लिए प्रेरणा हैं। उनकी सफलता यह संदेश देती है कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर प्रयास से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







