आज की ताजा खबर
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
जानवर चराने गए वृद्ध का शव सोता नाला में मिला रातभर घर नहीं लौटे थे शिशुपाल, पशु अकेले पहुंचे थे घर सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
- दैनिक लोक भारती
- 02 Jun, 2026
अमृतपुर (फर्रुखाबाद)। थाना अमृतपुर क्षेत्र के ग्राम परतापुर कला में जानवर चराने गए एक वृद्ध का शव मंगलवार सुबह सोता नाला में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
ग्राम परतापुर कला निवासी शिशुपाल यादव (70) सोमवार शाम अपने पशुओं को चराने के लिए गांव से कुछ दूरी पर स्थित गंगा नदी के सोता नाला क्षेत्र में गए थे। देर शाम तक उनके घर न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। हालांकि उनके पशु स्वयं घर पहुंच गए थे, जिसके बाद परिवार के लोगों ने उनकी तलाश शुरू कर दी।
मंगलवार सुबह परिजनों ने घटना की सूचना अमृतपुर थाना पुलिस को दी। पुलिस की खोजबीन के दौरान शिशुपाल का शव सोता नाला में उतराता मिला। शव मिलने की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
ग्रामीणों के मुताबिक क्षेत्र गंगा की बाढ़ से प्रभावित रहता है और सोता नाला में इस समय काफी पानी भरा हुआ है। नाला की गहराई करीब 10 से 15 फीट बताई जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि किसी कारणवश वृद्ध पानी में गिर गए होंगे। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी इंद्रजीत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







