आज की ताजा खबर
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
किसान के आशियाने में भीषण आग, ट्रैक्टर-बाइक समेत लाखों की संपत्ति राख, एक पशु की मौत
- दैनिक लोक भारती
- 02 Jun, 2026
गजरौला (पीलीभीत)। थाना क्षेत्र के गांव घियोना में सोमवार देर रात किसान के छप्परपोश घर में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते ट्रैक्टर, बाइक, साइकिलें, लहसुन और घरेलू सामान इसकी चपेट में आ गए। हादसे में एक गोवंशीय पशु की मौत हो गई, जबकि एक बैल गंभीर रूप से झुलस गया।
गांव निवासी गंगाराम ने बताया कि भीषण गर्मी के कारण परिवार के लोग घर के सामने स्थित बाग में सो रहे थे। देर रात अचानक छप्पर से आग की लपटें उठती दिखाई दीं। शोर मचने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।
आग की चपेट में आकर ट्रैक्टर, मोटरसाइकिल, तीन साइकिलें, करीब एक कुंतल लहसुन, गैस सिलिंडर समेत बड़ी मात्रा में घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। छप्पर में बंधे पशु भी आग की चपेट में आ गए, जिनमें एक पशु की मौके पर ही मौत हो गई और एक बैल गंभीर रूप से झुलस गया।
हादसे में घर के पास खड़े दो आम के पेड़ भी झुलस गए। पीड़ित परिवार ने घटना में लगभग दो से ढाई लाख रुपये की क्षति होने का अनुमान जताया है। घटना के बाद गांव में शोक और चिंता का माहौल बना हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







