लखीमपुर-खीरी। ज्येष्ठ मास के पांचवें मंगलवार को एक बार फिर जिले में हनुमान भक्ति की धार बही। जिले के सभी हनुमान मंदिरों में भक्तजन जय श्रीराम और पवन पुत्र हनुमान के जयकारे लगाते नजर आए। सुबह से देर रात तक मंदिरों में भीड़ उमड़ी। जगह-जगह भंडारे भी आयोजित किए गए।
गोला गोकर्णनाथ। जेठ माह के पांचवे बड़े मंगल पर नगर में हनुमान मंदिरों में पूरे दिन पूजा अर्चना का दौर चलता रहा। वहीं शहर के कई मार्गों, मंदिरो पर सामाजिक संगठनों, आम लोगों और व्यापारियों ने श्रद्धालुओं के लिए भंडारे, पानी और शरबत के स्टाल लगाए जहां श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। शहर के अलीगंज मार्ग स्थित देवी मंदिर में विधायक अमन गिरि ने बीरबल हनुमान का पूजन अर्चन किया और श्रद्धालुओं के साथ सुंदरकांड के पाठ में भाग लिया। इस दौरान भंडारे का आयोजन हुआ जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
पलिया कलां। बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड की आसवनी इकाई में बड़े मंगल के अवसर पर आसवनी के यूनिट हेड उदय प्रताप सिंह ने पूजा अर्चना कर भंडारा व प्रसाद वितरण का शुभारंभ किया। भीरा रोड स्थित आसवनी गेट के पर राहगीरों को बूंदी , चना , हलवा, पुडी -सब्जी आदि खिलाने पिलाने की व्यवस्था की गई ।इस अवसर पर आसवनी हेड गोला सहदेव सिंह, दीपक मिश्रा, गिरेंद्र नाथ सिंह , संजय दत्ता,मनीष श्रीवास्तव,बैभव सिंह, उपस्थित रहे। इस मौके पर काफी संख्या में महिलाओं एवं पुरुषों ने प्रसाद वितरण में सहयोग किया।इससे पूर्व सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इसी तरह बड़े मंगल के अवसर पर नगर में विभिन्न स्थानों पर विशाल भंडारों का आयोजन किया गया, जहां श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। बाईपास रोड पर ईएनटी सर्जन डॉ. सुभांशु और डॉ. कंचन के नेतृत्व में आयोजित भंडारे में सभी धर्मों के लोगों ने भाग लेकर सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया। स्टेशन रोड पर राकेश गर्ग ‘पप्पी’ ने श्रद्धालुओं को सब्जी-चावल और छाछ वितरित की। नगर पालिका कॉम्प्लेक्स में सेलटेक्स कर्मियों एवं अधिवक्ताओं के सहयोग से छोले-चावल व हलुए का प्रसाद बांटा गया। भीरा रोड स्थित शिवाय ढाबा देशराज होटल तथा मालगोदाम रोड पर संजय बराती के सौजन्य से भी भंडारे आयोजित हुए। दीपक तलवार ने राहगीरों को शर्बत वितरित किया। उधर, बजाज चीनी मिल की आसवनी इकाई में यूनिट हेड उदय प्रताप सिंह ने पूजा-अर्चना के बाद भंडारे का शुभारंभ किया। इस दौरान सहदेव सिंह, दीपक मिश्रा, गिरेंद्र नाथ सिंह, संजय दत्ता, मनीष श्रीवास्तव और वैभव सिंह सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
बिजुआ। विकास खण्ड बिजुआ में ज्येष्ठ माह के पांचवें मंगलवार को जगह-जगह भंडारे और शीतल जल की व्यवस्था की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। पड़रिया तुला स्थित बालाजी पावन धाम में दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसी क्रम में खजांची लाल गुप्ता के प्रतिष्ठान पर भी बड़े स्तर पर भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। भीरा थाना परिसर में भीरा थानाध्यक्ष रोहित दुबे के नेतृत्व में एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने मिलकर श्रद्धालुओं को भोजन और शीतल जल वितरित किया। इसके अतिरिक्त, बिजुआ क्षेत्र के अन्य धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक स्थानों पर भी भंडारे आयोजित किए गए। श्रद्धालुओं के लिए शीतल जल की व्यवस्था की गई और भंडारे का प्रसाद भक्तों में वितरित किया गया। ज्येष्ठ मंगलवार पर बजरंगबली की पूजा-अर्चना के साथ यह सेवा कार्य दिनभर जारी रहा।