आज की ताजा खबर
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
गति पकड़ रहा जनगणना 2027 का प्रथम चरण
- दैनिक लोक भारती
- 03 Jun, 2026
पीलीभीत। जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत जनपद में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। जिला जनगणना अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) प्रसून द्विवेदी ने बताया कि जनपद में जनगणना कार्य के लिए 15 चार्ज क्षेत्र निर्धारित किए गए हैं, जिनमें पांच तहसीली क्षेत्र, तीन नगर पालिका परिषद और सात नगर पंचायतें शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि जनपद में कुल 4,220 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (एचएलबी) बनाए गए हैं। इनके सर्वेक्षण के लिए 4,116 प्रगणकों और 688 सुपरवाइजरों की तैनाती की गई है। सभी कर्मियों को 72 फील्ड ट्रेनरों द्वारा प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है।
बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विभिन्न सरकारी कार्यालयों में भी मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य संपन्न कराया गया। प्रगणक और सुपरवाइजर सीएमएमएस पोर्टल पर ऑनलाइन डाटा फीडिंग के साथ प्रत्येक भवन का सत्यापन कर रहे हैं।
जनगणना का प्रथम चरण 22 मई से 20 जून 2026 तक संचालित किया जा रहा है। कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक छह प्रगणकों पर एक सुपरवाइजर तैनात किया गया है। वहीं जिलाधिकारी के निर्देश पर 15 जिला स्तरीय अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाया गया है, जो नियमित रूप से क्षेत्रीय सत्यापन कर रिपोर्ट उपलब्ध करा रहे हैं।
जिला प्रशासन का कहना है कि किसी भी मकान को गणना से छूटने नहीं दिया जाएगा तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रथम चरण का कार्य पूरा कराया जाएगा।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







