आज की ताजा खबर
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
जिला महासचिव पर दर्ज फर्जी मुकदमे के विरोध में सपा प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक से मिला
- दैनिक लोक भारती
- 03 Jun, 2026
पीलीभीत तीन जून। समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव नफीस अहमद अंसारी के विरुद्ध सत्ता के दबाव में कोतवाली पीलीभीत में दर्ज कराए गए कथित फर्जी मुकदमे के संबंध में बुधवार को समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक पीलीभीत से मिला और पूरे प्रकरण से अवगत कराते हुए निष्पक्ष जांच एवं न्याय की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक को बताया कि समाजवादी पार्टी का जिला कार्यालय पूर्व से ही माननीय न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद नगर पालिका ने असंवैधानिक एवं मनमाने तरीके से कार्यालय में रखा सामान प्रशासन ने जब्त कर लिया। इसके उपरांत नगर पालिका ने बुलडोजर चलाकर भवन को ध्वस्त कर दिया।
समाजवादी पार्टी के नेताओं ने बताया कि जिला महासचिव नफीस अहमद अंसारी ने अपनी निजी संपत्ति स्थित गैरेज को बिना किसी किराये अथवा लिखित अनुबंध के केवल पार्टी की बैठकों एवं संगठनात्मक कार्यों के लिए उपलब्ध कराया था। यह संपत्ति पूरी तरह उनकी निजी संपत्ति है।
प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि हाल ही में जनसमस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी के किए गए धरना-प्रदर्शन तथा लगातार विभिन्न दलों के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के समाजवादी पार्टी में शामिल होने से भारतीय जनता पार्टी घबराई हुई है। भाजपा जनता के बीच अपनी स्वीकार्यता बढ़ाने में विफल रही है, जबकि समाजवादी पार्टी लगातार जनता की आवाज उठाने का कार्य कर रही है। इसी राजनीतिक द्वेष भावना के चलते समाजवादी पार्टी के नेताओं पर फर्जी मुकदमे दर्ज कराकर पार्टी को बदनाम करने और विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है।
प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक से मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा राजनीतिक दबाव में दर्ज किए गए मुकदमे की वास्तविकता को सामने लाकर न्याय सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से श्रीमती दिव्या गंगवार (पूर्व प्रत्याशी, 130 बीसलपुर), नरेंद्र मिश्रा कट्टर (जिला उपाध्यक्ष), राजकुमार राजू (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, युवजन सभा), अकबर अंसारी (जिला उपाध्यक्ष), मखदूम खान (जिला उपाध्यक्ष), गयासुद्दीन मंसूरी (जिला कोषाध्यक्ष), इम्तियाज अल्वी 127विधानसभा अध्यक्ष पीलीभीत, सत्येंद्र मौर्य (प्रदेश सचिव, पिछड़ा वर्ग), निरंजन गंगवार (जिला अध्यक्ष, पिछड़ा वर्ग), गुरजोवन सिंह (जिला उपाध्यक्ष, अल्पसंख्यक सभा), दिनेश वर्मा (जिला सचिव, पिछड़ा वर्ग), देव कुमार मौर्य, अभि गंगवार, मोहम्मद सलीम सहित अनेक सम्मानित नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







