आज की ताजा खबर
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
वाराणसी जेल में बंद बंदी की संदिग्ध मौत, उन्नाव जेल के बाहर परिजनों का हंगामा मृतक के परिजनों ने जेल प्रशासन पर प्रताड़ना के लगाए गंभीर आरोप निष्पक्ष जांच का आश्वासन, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
- दैनिक लोक भारती
- 04 Jun, 2026
उन्नाव। वाराणसी जेल में बंद एक बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद उसके परिजनों ने बुधवार को उन्नाव जिला कारागार के बाहर हंगामा किया। परिजनों ने जेल प्रशासन पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने परिजनों को जांच का भरोसा देकर शांत कराया।
मृतक की पहचान गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के निहालखेड़ा निवासी राहुल निषाद के रूप में हुई है। पुलिस अभिलेखों के अनुसार राहुल निषाद को दुष्कर्म और अनुसूचित जाति-जनजाति अधिनियम समेत विभिन्न मामलों में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। परिजनों का कहना है कि वह पहले उन्नाव जिला जेल में निरुद्ध था और 25 मार्च को उसे वाराणसी जेल स्थानांतरित कर दिया गया था।
परिजनों ने आरोप लगाया कि जेल के दौरान राहुल को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। उनका दावा है कि उसे लंबे समय तक तन्हाई में रखा गया, जिससे उसकी मानसिक स्थिति प्रभावित हुई। परिवार का कहना है कि मंगलवार रात उनकी राहुल से बातचीत हुई थी और उसने किसी गंभीर बीमारी या परेशानी की जानकारी नहीं दी थी। इसके कुछ समय बाद ही उन्हें उसकी मौत की सूचना मिली।
मौत की खबर मिलते ही परिजन जिला कारागार पहुंच गए और जेल प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। मृतक की मां कुंती देवी समेत अन्य परिजनों ने आरोप लगाया कि उन्हें बंदी से मिलने में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। उन्होंने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की।
हंगामे की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों से बातचीत कर उन्हें शांत कराने का प्रयास किया। सदर विधायक पंकज गुप्ता ने भी मौके पर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि मौत के वास्तविक कारणों की जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
फिलहाल जेल प्रशासन की ओर से मौत के कारणों को लेकर कोई विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। मामले को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं और अब सभी की नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा जांच के निष्कर्षों पर टिकी है।
पूरी खबर देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक मे क्लिक करे
वाराणसी जेल में बंद दुष्कर्म आरोपी की संदिग्ध मौत, उन्नाव जेल के बाहर परिजनों का हंगामा
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







