आज की ताजा खबर
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
तालाब में डूबने से युवक की मौत, ढाई घंटे बाद मिला शव
- दैनिक लोक भारती
- 06 Jun, 2026
औरैया। जिले के केशमपुर गांव में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में तालाब में डूबने से 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने करीब ढाई घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाया, जिसके बाद युवक का शव तालाब से बाहर निकाला जा सका।
जानकारी के अनुसार केशमपुर निवासी दिनेश राजपूत शनिवार दोपहर गांव के बाहर स्थित तालाब के पास गया था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन देखते ही देखते वह पानी में डूब गया।
ग्रामीणों का कहना है कि तालाब की कई वर्षों से सफाई नहीं हुई है। तालाब में बड़ी मात्रा में जलकुंभी और दलदल फैला हुआ है, जिससे रेस्क्यू कार्य में काफी कठिनाई हुई। दलदल और गहराई के कारण कोई भी व्यक्ति तुरंत पानी में उतरकर युवक तक नहीं पहुंच सका।
घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी अजीतमल मनोज गंगवार और थानाध्यक्ष अजय कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। हालात को देखते हुए जेसीबी मशीन की सहायता से तालाब का पानी कम कराने का प्रयास किया गया। पुलिस और ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से लगातार तलाश अभियान चलाया।
करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक को तालाब से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन से तालाब की सफाई कराने और सुरक्षा के उचित इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे
"तालाब में डूबने से युवक की मौत, ढाई घंटे की मशक्कत के बाद मिला शव"
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







