आज की ताजा खबर
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
मेधावी छात्रों का सम्मान, 45 लोगों ने लिया देहदान का संकल्प
- दैनिक लोक भारती
- 07 Jun, 2026
कानपुर। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में समाज कल्याण सेवा समिति (पंजी.) के तत्वावधान में मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभाशाली छात्रों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। साथ ही मानवता के लिए समर्पित देहदान अभियान के तहत 45 लोगों ने मृत्यु के बाद अपना पार्थिव शरीर चिकित्सा शिक्षा एवं शोध कार्यों के लिए दान करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (आईएएस) उपस्थित रहे। उद्घाटनकर्ता प्रो. समसेर तथा अध्यक्षता इंजी. एन.के. गौतम ने की। अतिथियों ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा और संस्कार किसी भी समाज की प्रगति का आधार हैं। प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित करने से उनमें आगे बढ़ने की प्रेरणा और आत्मविश्वास का विकास होता है।
अपने संबोधन में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों की उपलब्धियां उनके परिवार, विद्यालय और समाज के लिए गर्व का विषय हैं। उन्होंने कहा कि अनुशासन, परिश्रम और सीखने की ललक ही सफलता की वास्तविक कुंजी है।
कार्यक्रम में मौलाना अब्दुल कुददूस हादी, सरदार हरविंदर सिंह लार्ड, सैयद तौफीक अहमद, पास्टर जितेंद्र सिंह, डॉ. आर.के. सिंह, डॉ. संजय गुप्ता, पास्टर सैमुअल सिंह, प्रकाश हजारिया, डॉ. आर.पी. सिंह, डॉ. अजय, आर.एस. देवल, डॉ. अरुण सिंघल, डॉ. दुर्गेश कुमार, डॉ. लीला प्रसाद, एस.एन. भास्कर और रमेश बौद्धाचार्य सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
समिति की अध्यक्ष सुनीता बौद्ध और सचिव धनीराम पैंथर ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। आयोजन में शैलेंद्र कुमार, कुमार सुंदरम, इंजी. कोमल सिंह, अजय वर्मा, राजेश गौतम, रघुराज सिंह, एम.बी. गौतम, नीरज एडवोकेट, डॉ. सुभाष चंद्र, प्रशांत गौतम, जयप्रकाश गौतम, हरिओम खन्ना, संतोष पैंथर, मनीषा पैंथर, रानी दिवाकर सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, विद्यार्थी और अभिभावक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण "मानवता के लिए समर्पित देहदान" अभियान रहा, जिसमें 45 लोगों ने चिकित्सा शिक्षा और मानव सेवा के लिए देहदान का संकल्प लेकर समाज के सामने एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







