आज की ताजा खबर
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
84 कोसी परिक्रमा मार्ग पर किसानों ने रुकवाया निर्माण कार्य
- दैनिक लोक भारती
- 07 Jun, 2026
बाराबंकी। दरियाबाद क्षेत्र में निर्माणाधीन 84 कोसी परिक्रमा मार्ग को लेकर किसानों का विरोध एक बार फिर तेज हो गया है। रविवार को बड़ी संख्या में किसान निर्माण स्थल पर पहुंच गए और पोकलैंड मशीनों, डंपरों तथा अन्य वाहनों को रोककर निर्माण कार्य बंद करा दिया।अलियाबाद, बबुआपुर और बेलहरी गांव के किसानों का आरोप है कि जितनी भूमि का अधिग्रहण किया गया था, उससे अधिक क्षेत्र में सड़क निर्माण कराया जा रहा है। किसानों का कहना है कि कई परिवारों की जमीन परियोजना में शामिल होने के बावजूद उन्हें अब तक मुआवजा नहीं मिला है। इससे प्रभावित किसानों में भारी नाराजगी है।प्रदर्शन कर रहे किसानों ने कहा कि राजस्व विभाग की त्रुटियों और अधूरी प्रक्रियाओं का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है। उनका आरोप है कि बिना सभी आपत्तियों का निस्तारण किए निर्माण कार्य दोबारा शुरू कर दिया गया, जिससे उनका आक्रोश बढ़ गया।
समाधान तक विरोध जारी रखने की चेतावनी
किसानों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जब तक उचित मुआवजा और भूमि संबंधी विवादों का समाधान नहीं होगा, तब तक निर्माण कार्य नहीं होने दिया जाएगा। किसानों ने प्रशासन से जल्द सुनवाई कर न्याय दिलाने की मांग की है।वहीं परियोजना के प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि विवादित क्षेत्र में निर्माण कार्य फिलहाल रोक दिया गया है। संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर एक-दो दिन में समस्या के समाधान का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों की शिकायतों को गंभीरता से लिया जा रहा है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







