आज की ताजा खबर
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
नरौना चौराहे पर फिर स्थापित हुई गणेश शंकर विद्यार्थी की प्रतिमा, विधायक अमिताभ बाजपेई ने दी श्रद्धांजलि
- दैनिक लोक भारती
- 09 Jun, 2026
कानपुर। नरौना चौराहे पर अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी की प्रतिमा पुनर्स्थापना को लेकर चल रहा विवाद सोमवार को नए मोड़ पर पहुंच गया। आर्यनगर विधायक अमिताभ बाजपेई ने प्रतिमा स्थल पर नई संगमरमर की प्रतिमा स्थापित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
बताया गया कि मेट्रो परियोजना के निर्माण कार्य के दौरान नरौना चौराहे पर स्थापित गणेश शंकर विद्यार्थी की प्रतिमा को हटाया गया था। इसके बाद प्रतिमा स्थल भी ध्वस्त हो गया था। लंबे समय तक प्रतिमा की पुनर्स्थापना नहीं होने पर स्थानीय स्तर पर लगातार मांग उठती रही।
विधायक अमिताभ बाजपेई ने दावा किया कि प्रतिमा की पुनर्स्थापना को लेकर उन्होंने कई स्तरों पर प्रयास किए। अक्टूबर 2025 में धरना-प्रदर्शन किया गया और बाद में जिलाधिकारी से मुलाकात कर मामले को उठाया गया। प्रशासनिक स्तर पर निरीक्षण भी हुए, लेकिन प्रतिमा स्थापना का कार्य आगे नहीं बढ़ सका।
विधायक ने कहा कि प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई में देरी के कारण उन्होंने आंदोलन तेज किया। इसी क्रम में मई 2026 में उन्होंने अपने रक्त से पत्र लिखकर प्रतिमा स्थापना की मांग की थी। इसके बाद भी समाधान न निकलने पर सोमवार को प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर नई संगमरमर की प्रतिमा स्थापित कराई गई।
इस दौरान अमिताभ बाजपेई ने कहा कि गणेश शंकर विद्यार्थी केवल स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नहीं थे, बल्कि पत्रकारिता, सामाजिक न्याय और सांप्रदायिक सौहार्द के प्रतीक भी थे। उन्होंने कहा कि ऐसे महान व्यक्तित्वों की स्मृतियों को संरक्षित रखना समाज और प्रशासन दोनों की जिम्मेदारी है।
प्रतिमा स्थापना के दौरान समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान गणेश शंकर विद्यार्थी को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







