आज की ताजा खबर
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
शादी के एक महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप; पति हिरासत में
- दैनिक लोक भारती
- 10 Jun, 2026
उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के बक्खा खेड़ा गांव में शादी के एक महीने बाद नवविवाहिता की मौत का मामला सामने आने से सनसनी फैल गई। मृतका के परिजनों ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में पति समेत दो लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, चांदनी की शादी करीब एक माह पहले विमलेश के साथ हुई थी। मृतका के परिजनों का आरोप है कि विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष की ओर से कार की मांग की जा रही थी। मांग पूरी न होने पर चांदनी को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था।
परिजनों का आरोप है कि लगातार हो रहे विवाद के बीच ससुरालियों ने चांदनी की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पति समेत दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मृतका के परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, साक्ष्यों और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट हो सकेगा कि मामला हत्या का है या मौत किसी अन्य कारण से हुई। वहीं घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।
पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







