आज की ताजा खबर
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
फर्जी फर्म बनाकर लोगों को ठगने वाला शातिर गिरफ्तार, कई मुकदमों का आरोपी निकला संजीव दीक्षित
- दैनिक लोक भारती
- 12 Jun, 2026
कानपुर। कमिश्नरेट कानपुर नगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। फर्जी फर्म और जीएसटी पंजीकरण के जरिए लोगों के दस्तावेजों का दुरुपयोग कर धोखाधड़ी करने वाले शातिर आरोपी संजीव दीक्षित उर्फ संजीव कुमार को चकेरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पहले से कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस आयुक्तालय में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चकेरी थाना पुलिस ने राजीव नगर, ज्वाला मार्केट निवासी संजीव दीक्षित को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर बेरोजगार और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को निशाना बनाता था।
पुलिस के अनुसार आरोपी मुद्रा लोन, बेरोजगारी भत्ता और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देकर लोगों से आधार कार्ड और पैन कार्ड जैसी महत्वपूर्ण दस्तावेजी जानकारी हासिल करता था। इसके बाद उन्हीं दस्तावेजों का इस्तेमाल कर फर्जी फर्में बनवाई जाती थीं और जीएसटी पंजीकरण कराया जाता था।
जांच में यह भी पता चला कि फर्जी फर्मों के नाम पर बैंक खाते खुलवाकर उनके माध्यम से संदिग्ध वित्तीय लेन-देन किए जाते थे। पुलिस अब आरोपी से जुड़े अन्य लोगों, फर्जी फर्मों और बैंक खातों की भी जांच कर रही है।
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक संजीव दीक्षित के खिलाफ चकेरी और अनवरगंज थानों में धोखाधड़ी, जालसाजी, कूटरचना और अन्य गंभीर धाराओं में कुल छह मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।
फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और आरोपी से पूछताछ के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







