आज की ताजा खबर
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
उन्नाव में सड़क किनारे मिला युवक का शव, परिजनों ने प्रेमिका पर लगाए गंभीर आरोप
- दैनिक लोक भारती
- 18 Jun, 2026
उन्नाव के सफीपुर थाना क्षेत्र में सड़क किनारे एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गंगाघाट थाना क्षेत्र के कंचन नगर निवासी 21 वर्षीय आदित्य यादव के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि आदित्य यादव कानपुर में एक तेल की दुकान पर काम करता था। वह परिवार में दो बहनों का इकलौता भाई था। सड़क किनारे शव मिलने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और हत्या की आशंका जताई।
मृतक की मां ने आरोप लगाया है कि आदित्य के फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के कोडरी गांव निवासी अंजलि नाम की युवती से प्रेम संबंध थे। परिजनों का दावा है कि युवती ने फोन कर आदित्य को बुलाया था, जिसके बाद उसकी हत्या कर शव सड़क किनारे फेंक दिया गया। परिवार ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
वहीं पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला सड़क दुर्घटना से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पुलिस मृतक के मोबाइल कॉल रिकॉर्ड खंगाल रही है और संबंधित लोगों से पूछताछ कर रही है।
फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट और जांच के निष्कर्षों के आधार पर ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। युवक की संदिग्ध मौत से परिवार गहरे सदमे में है और पूरे मामले पर क्षेत्र की नजर बनी हुई है।
पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे
Unnao News | सड़क किनारे मिला युवक का शव, मां ने प्रेमिका पर लगाए गंभीर आरोप | UP News
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







