आज की ताजा खबर

संभव अभियान को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने निकाली जागरूकता रैली कुपोषण मुक्त समाज बनाने का संकल्प, गर्भवती महिलाओं धात्री माताओं और बच्चों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर

top-news

भदैयाँ, सुलतानपुर। कुपोषण के खिलाफ चलाए जा रहे तीन माह के 'संभव अभियान' को गति देने के लिए शनिवार को विकासखंड भदैयाँ परिसर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जागरूकता रैली निकाली। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग (आईसीडीएस) की ओर से आयोजित रैली को एडीओ पंचायत अरविन्द कुमार श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पहले ब्लॉक सभागार में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित कर अभियान की रूपरेखा और जिम्मेदारियों पर चर्चा की गई।


बैठक में सीएचसी अधीक्षक डॉ. आर.पी. सिंह ने बताया कि अभियान का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं, किशोरियों तथा छह वर्ष तक के बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य, पोषण और नियमित टीकाकरण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ मां और स्वस्थ बच्चा ही मजबूत समाज की आधारशिला हैं। प्रभारी सीडीपीओ नीरज सिंह ने बताया कि एक जुलाई से शुरू हुआ संभव अभियान तीन माह तक चलेगा। अभियान के तहत कुपोषण की रोकथाम, संतुलित आहार, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण तथा विभागीय योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाएगी। ब्लॉक समन्वयक ममता पांडेय ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक पहुंच सुनिश्चित करने और किसी भी गर्भवती महिला, धात्री माता, किशोरी अथवा छह वर्ष तक के बच्चे को योजनाओं से वंचित न रहने देने का आह्वान किया। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी राम मिलन प्रजापति ने दस्तक अभियान की जानकारी देते हुए आशा कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाकर घर-घर सर्वे, बुखार एवं निमोनिया पीड़ित बच्चों की पहचान, जलभराव रोकने और समय-समय पर स्वास्थ्य विभाग को सूचना उपलब्ध कराने पर बल दिया। इस अवसर पर सुपरवाइजर सरिता सिंह, सुषमा त्रिपाठी, अंजू वर्मा, मिथलेश वर्मा तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कनकलता त्रिपाठी, कंचन सिंह, पूनम, रमला, पुष्पलता, उषा, कुसुम पांडेय, सुशीला, नीता सिंह, अनीता पाठक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

 

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *