आज की ताजा खबर

110 बच्चों को मिले स्कूल बैग व कॉपियां, शिक्षा का दिया संदेश भाजपा जिलाध्यक्ष ने पौधरोपण कर विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ने की प्रेरणा दी

top-news

रामनगर (बाराबंकी)। प्राथमिक विद्यालय रामनगर-दो में शनिवार को समाजसेवी एवं भाजपा नेता शिव प्रकाश अवस्थी उर्फ राहुल के सहयोग से छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क स्कूल बैग और कॉपियों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष राम सिंह वर्मा उर्फ भुल्लन ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।उन्होंने कक्षा एक से पांच तक के 110 विद्यार्थियों को स्कूल बैग और कॉपियां वितरित करते हुए शिक्षा को जीवन की सबसे बड़ी पूंजी बताया।


उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार काम कर रही है और समाज के सक्षम लोगों को भी ऐसे सहयोगात्मक प्रयासों में आगे आना चाहिए।आयोजक शिव प्रकाश अवस्थी ने कहा कि बच्चों की शिक्षा में सहयोग करना समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी का एक छोटा प्रयास है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मुख्य अतिथि का राधा-कृष्ण का चित्र एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया।

जिलाध्यक्ष ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया। कार्यक्रम का संचालन इंद्रमणि उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष पुष्कर मिश्रा, उद्योग व्यापार संगठन अध्यक्ष विवेक शुक्ला, महामंत्री शुभम जायसवाल, ऋषभ तिवारी, अनुपम पांडे, प्रधानाध्यापिका शमा परवीन, शिक्षिकाएं राधारानी मिश्रा, विजय लक्ष्मी, सौम्या मिश्रा, ऋचा मिश्रा सहित विद्यालय परिवार एवं बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *