आज की ताजा खबर

डीएम की मीटिंग में पहुंचा गबन का आरोपी, मौके पर हुई गिरफ्तारी

Video Thumbnail
  • 02 Jun, 2026
https://lokbharti.co.in/ad/add-3.jpeg

डीएम की मीटिंग में पहुंचा गबन का आरोपी, मौके पर हुई गिरफ्तारीउन्नाव में सरकारी धन के गबन के आरोपी पर जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने बड़ा एक्शन लिया। विकास भवन में चल रही समीक्षा बैठक के दौरान जैसे ही डीएम को पता चला कि एफआईआर दर्ज होने के बावजूद आरोपी बीएमएम दीपराज नौकरी कर रहा है, उन्होंने तत्काल गिरफ्तारी के आदेश दे दिए।राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में लाखों रुपये के गबन के आरोपी बीएमएम दीपराज को पुलिस ने बैठक से ही हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। डीएम ने मामले में शामिल अन्य कर्मचारियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए और साफ कहा कि सरकारी धन का दुरुपयोग करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।उन्नाव में डीएम की इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति का बड़ा संदेश माना जा रहा है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg