आज की ताजा खबर
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का शुभारंभ, जागरूकता रैली निकाल दिलाई गई दस्तक शपथ
- दैनिक लोक भारती
- 11 Jul, 2026
बलरामपुर/जनपद में संचारी रोगों की रोकथाम एवं आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों, आशा कार्यकर्ताओं, एएनएम एवं सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) को दस्तक अभियान की शपथ भी दिलाई गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि संचारी रोगों की रोकथाम में जनसहभागिता, स्वच्छता और समय पर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि दस्तक अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर लोगों को संचारी रोगों से बचाव, स्वच्छता, सुरक्षित पेयजल, मच्छरों के प्रजनन स्थलों को नष्ट करने तथा बुखार, डायरिया एवं अन्य लक्षण दिखाई देने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने के लिए जागरूक करेंगी।
सीएमओ ने सभी स्वास्थ्यकर्मियों से अभियान को पूरी गंभीरता एवं प्रतिबद्धता के साथ संचालित करने का आह्वान करते हुए कहा कि जनजागरूकता ही संचारी रोगों की रोकथाम का सबसे प्रभावी माध्यम है।
इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार शुक्ला, डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव, डॉ. मीनाक्षी चौधरी, डॉ. अनिल कुमार चौधरी, डॉ. बी.पी. सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी राजेश पाण्डेय, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा, हिमांशु, अमरेंद्र, पवन सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने दस्तक अभियान की शपथ लेते हुए संचारी रोगों की रोकथाम, स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने तथा प्रत्येक पात्र परिवार तक स्वास्थ्य विभाग का संदेश पहुंचाने का संकल्प लिया।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







