आज की ताजा खबर

मंदिर में दिनदहाड़े चोरी मंदिर से घंटा,लोटा व पूजापाठ का सामान चोरी

top-news

जमुनहा- श्रावस्ती।जमुनहा तहसील क्षेत्र के थाना हरदत्त नगर गिरंट परिक्षेत्र में शुक्रवार को दिनदहाड़े चोरों ने मंदिर को निशाना बना लिया। गिरंट बाजार-लालपुर बदला चौराहा मार्ग पर स्थित श्री राम जानकी मंदिर में अज्ञात चोर पूजा-पाठ का सामान चोरी कर फरार हो गए।

मंदिर के पुजारी बाबा भंडारी दास ने बताया कि चोर मंदिर में रखा आरती का फूलदान, घंटा, तांबे का लोटा और जीवन ज्योति उठा ले गए। घटना के समय मंदिर में कोई मौजूद नहीं था।गौरतलब है कि यह मंदिर थाने से चंद दूरी और मुख्य मार्ग पर स्थित है।

दिनदहाड़े हुई इस चोरी से क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश है और पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।पुजारी बाबा भंडारी दास ने पुलिस से मांग की है कि चोरों को जल्द गिरफ्तार कर पूजा-पाठ का सामान बरामद कराया जाए और मंदिर की सुरक्षा बढ़ाई जाय।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *