आज की ताजा खबर
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
दिनदहाड़े गल्ला व्यापारी से डेढ़ लाख रुपये की ठगी, चावल खरीदने के बहाने काउंटर से उड़ाई नकदी
- दैनिक लोक भारती
- 26 Jul, 2026
इकौना-श्रावस्ती। जनपद के इकौना थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक शातिर ठग ने गल्ला व्यापारी को बातों में उलझाकर काउंटर में रखे ₹1.50 लाख लेकर फरार हो गया। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए आरोपी की तलाश में जुट गई है।जानकारी के अनुसार, इकौना थाना क्षेत्र के भामेपारा स्थित 'शिवांशी ट्रेडर्स' पर रविवार को बाइक सवार एक अज्ञात युवक पहुंचा।
उसने खुद को एक ठेकेदार बताते हुए लेबर के लिए एक बोरी चावल खरीदने की बात कही। बातचीत के दौरान उसने व्यापारी दिलीप जायसवाल को इस तरह उलझाया कि वह गोदाम से चावल निकालने चले गए।इसी बीच आरोपी ने मौका पाकर दुकान का काउंटर खोला और गल्ले में रखे डेढ़ लाख रुपये लेकर फरार हो गया।
व्यापारी के लौटने पर जब गल्ले की जांच की गई तो नकदी गायब मिली, जिसके बाद उनके होश उड़ गए।व्यापारी दिलीप जायसवाल ने बताया कि उन्होंने बैंक से रुपये निकालकर दुकान में रखे थे और इन्हीं रुपयों से अन्य व्यापारियों का भुगतान किया जाना था। आरोपी बिना हेलमेट के बाइक से आया था।
उसने सफेद गमछे से चेहरा आंशिक रूप से ढक रखा था तथा काली टी-शर्ट और काली पैंट पहन रखी थी।घटना की सूचना मिलते ही इकौना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
गौरतलब है कि इकौना थाना क्षेत्र में इससे पहले भी व्यापारियों और राहगीरों को निशाना बनाकर लूट एवं चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ऐसे में लगातार हो रही वारदातों से व्यापारियों में दहशत और पुलिस की कार्यशैली को लेकर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







