आज की ताजा खबर

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ, शिक्षकों को मिले कैशलेस इलाज का लाभ

top-news

श्रावस्ती। प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग के 7.50 लाख से अधिक शिक्षकों एवं उनके आश्रित परिजनों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार, भिनगा में किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व सांसद एवं जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  के वर्चुअल संबोधन से जुड़कर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और शिक्षकों ने उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।


इस दौरान दद्दन मिश्रा ने सम्मानित शिक्षकों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए।मुख्य अतिथि ने कहा कि मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना शिक्षकों और उनके परिवारों को गुणवत्तापूर्ण एवं कैशलेस स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण पहल है।

इससे शिक्षकों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी और उनकी स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं कम होंगी।कार्यक्रम में शिक्षकों एवं अतिथियों के साथ योजना के लाभ और इसके व्यापक जनहितकारी प्रभावों पर भी चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षकों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए निरंतर नई योजनाएं लागू कर रही है।अंत में आयोजन को सफल बनाने के लिए उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आयोजन समिति के सदस्यों को बधाई दी गई।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *